Labh Drishti Yog 2026: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनि कर्मों के अनुसार फल देते हैं, जबकि शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य और प्रेम का कारक होता है। इन दोनों ग्रहों के मेल को ज्योतिष के दुर्लभ संयोग में से एक माना जाता है। इन दोनों ग्रहों का संयोग इस साल के पहले महीने में ही बनने जा रहा है, वो भी मकर संक्रांति के पावन मौके पर। मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसके अगले दिन, यानी 15 जनवरी को शनि और शुक्र मिलकर लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषविदों का कहना है कि मकर संक्रांति जैसे पावन त्योहार के मौके पर बन रहा योग शुभ योग तीन राशि के जातकों की किस्मत खोल सकता है। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।
