Lampat Yog 2026: शुक्र ग्रह इस समय अपने मित्र शनि की कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में उन्होंने 6 फरवरी, शुक्रवार को प्रवेश किया है। इस राशि में उन्हें राहू का साथ मिल रहा है। इससे भी शुक्र की मित्रता है। इन दोनों ग्रहों की युति से लंपट योग का निर्माण हो रहा है। यह योग अचानक धन लाभ, करियर में बड़ी सफलता और भौतिक सुखों में वृद्धि के संकेत देता है। इससे तीन राशि वालों की सोई किस्मत अचानक जा सकती है और उन्हें कहीं से अचानक धनलाभ हो सकता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार ये योग कई सालों के बाद बन रहा है। आइए जानें इस योग का अर्थ और इससे लाभांवित होने वाली कौन सी तीन राशियां हैं?
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार 'लंपट योग' एक दुर्लभ संयोग है। जो शनि, शुक्र या राहु के खास स्थिति में आने पर बनता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ऐसा संयोग वर्षों बाद बन रहा है, इसलिए इसे बेहद शुभ माना जा रहा है। इस बार यह योग कुंभ राशि में बना है। ज्योतिष में कुंभ को शनि की राशि माना जाता है। शुक्र और शनि में मित्रता है। 6 फरवरी 2026 को वैभव और प्रेम के दाता ग्रह शुक्र ने अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया है। यहां पहले से विराजमान मित्र राहु से उनकी युति बन रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस योग के प्रभाव से अचानक पैसा, करियर में तरक्की और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
इन राशियों को लाभ करा सकता है ये योग
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह समय काफी उत्साहजनक रहेगा। शुक्र-राहु की युति वित्तीय और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। जॉब करने वालों को प्रमोशन या नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं। निवेश और संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि : यह समय आपके लिए व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में उन्नति का संकेत दे रहा है। करियर में अचानक लाभ, नए आय स्रोत और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर लाभ अधिक मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें