Lampat Yog 2026: शुक्र ग्रह इस समय अपने मित्र शनि की कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में उन्होंने 6 फरवरी, शुक्रवार को प्रवेश किया है। इस राशि में उन्हें राहू का साथ मिल रहा है। इससे भी शुक्र की मित्रता है। इन दोनों ग्रहों की युति से लंपट योग का निर्माण हो रहा है। यह योग अचानक धन लाभ, करियर में बड़ी सफलता और भौतिक सुखों में वृद्धि के संकेत देता है। इससे तीन राशि वालों की सोई किस्मत अचानक जा सकती है और उन्हें कहीं से अचानक धनलाभ हो सकता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार ये योग कई सालों के बाद बन रहा है। आइए जानें इस योग का अर्थ और इससे लाभांवित होने वाली कौन सी तीन राशियां हैं?
