Lucky Zodiac Signs 2026: नए साल में इन राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, जानें कौन सी हैं ये छह राशियां

Lucky Zodiac Signs 2026: नया साल यानी 2026 आने से पहले हर कोई यही जानना चाहता है कि इस साल में उसके सितारे कैसे रहेंगे? माता लक्ष्मी मेहरबान होंगी या नहीं ? ऐसे ही सवालों के जवाब आप भी जानना चाहते हैं, तो आइए जानें कौन सी होंगी वो राशियां जिन पर नए साल में माता लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 2:29 PM
Story continues below Advertisement
सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 किस्मत के दरवाजे खोलने वाला साल साबित हो सकता है।

Lucky Zodiac Signs 2026: मौजूदा साल 2025 अच्छे-बुरे अनुभव देकर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके साथ ही लोगों में नए साल को लेकर उत्सुकता बढ़ने लगी है। खासतौर ज्योतिषीय दृष्टि से ये साल कैसा रहेगा और माता लक्ष्मी की कृपा उन्हें मिलेगी या नहीं। जाहिर सी बात है कि लक्ष्मी जी जिन पर मेहरबान होंगी उन्हें सुख-समृद्धि और सम्पन्नता मिलेगी। उनका घर धन-संपत्ति से भरा रहेगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां, जिन पर इस साल माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी।

वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 लाभदायक साबित हो सकता है। शुक्र ग्रह की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेशों से लाभ मिलने के योग हैं और नई नौकरी या प्रमोशन के मौके बनेंगे। साल के बीच में कोई बड़ा खर्चा आ सकता है, लेकिन तुरंत बाद अच्छा मुनाफा भी मिलेगा।

सिंह राशि - सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 किस्मत के दरवाजे खोलने वाला साल साबित हो सकता है। इन्हें बृहस्पति और सूर्य की अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। पैसों का प्रवाह बढ़ेगा, अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नौकरी करने वालों को वेतन वृद्धि और बोनस के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह साल कर्ज से मुक्ति और धन प्राप्ति वाला रहेगा। शनि और गुरु दोनों ग्रह साथ मिलकर आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे। जो लोग बिजनेस या शेयर मार्केट सेजुड़े हैं, उन्हें अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना रहेगी, लेकिन खर्चों में संतुलन बनाए रखें।

धनु राशि – धनु राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इनके रुके हुए काम पूरे होंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी बदलने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी प्रगति होगी और साल के आखिरी महीनों में बड़ा मुनाफा होगा। रिश्तों में सुधार आएगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशि - मीन राशि वालों के लिए यह साल भाग्य वृद्धि और लक्ष्मी मां की कृपा का रहेगा। बृहस्पति की कृपा से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पुराने कर्ज चुकाने और बचत बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा होगा। साल के बीच में कोई बड़ा लाभ अचानक मिल सकता है।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Gajkesari Rajyog 2025: रातों-रात बदल सकती है इन 5 राशि वालों की किस्मत, गजकेसरी राजयोग इन्हें दिलाएगा राजसी सुख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।