Mahashivratri 2026: महादेव और मां पार्वती के आशिर्वाद से बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं और जीवन में खुशहाली आ जाता है। जो भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भोलेनाथ की पूजा करते हैं भगवान उनकी भक्ति से जरूर प्रसन्न होते हैं। इन्हीं शिव को समर्पित सबसे बड़ा पर्व होता है महाशिवरात्रि का। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस साल महाशिवरात्रि के दिन ग्रहों का ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे कई राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानें क्या है ग्रहों का संयोग और कौन सी राशियों को इससे लाभ होगा?
दो राजयोगों में मनाया जाएगा महादेव का महापर्व
हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि पर बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोग रहने वाला है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग चार राशि यों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।
मेष राशि : महाशिवरात्रि मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आ रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। धन के मामलों लाभ मिल सकता है। करियर और व्यापार में खूब उन्नति होगी नई नौकरी की इच्छा पूरी हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि : इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर बन रहे राजयोगों के प्रभाव से जमीन, भवन और वाहन से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। करियर के मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके भविष्य की दिशा तय करेगी।
कुंभ राशि : इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। कारोबार में मुनाफा बढ़ने के योग बनेंगे। नौकरी-पेशा जातकों की तकदीर भी संवरने वाली है और धनधान्य में बढ़ातरी होगी। धन का भंडार भर जाएगा। धन कोई कमी नहीं रहेगी। छात्रों की एकाग्रता बेहतर होगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें