Malavya Rajyog 2025: ग्रहों का राशि परिवर्तन यूं तो कुछ अंतराल पर होता रहता है। लेकिन इसका ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर उस राशि के जातक के जीवन पर तो होता ही है, देश और दुनिया की घटनाएं भी इससे प्रभावित होती हैं। इसके अलावा कई बार ग्रहों के स्थान बदलने से उनकी दूसरे ग्रहों के साथ युति भी बनती है, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसा ही एक संयोग आने वाले 2 नवंबर 2025 को होने जा रहा है। सुख, वैभव, ऐश्वर्य और सौंदर्य के कारक शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। उनके स्थान परिवर्तन से शक्तिशाली मालव्य राजयोग बनेगा, जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इनके जीवन में सुख, समृद्धि और मान-सम्मान बढ़ेगा और अचानक धनलाभ हो सकता है। आइए जानें क्या है मालव्य राजयोग और इसके प्रभाव से कौन सी राशियों का अच्छा समय शुरू होगा ?
मालव्य राजयोग अत्यंत प्रभावशाली योग है और इसे पंच महापुरुष योगों में से एक माना गया है। शुक्र ग्रह के लग्न से केंद्र भाव यानी प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में स्थित होने और अपनी ही राशि वृषभ, तुला या मीन में होने पर इस योग का निर्माण होता है। यह योग व्यक्ति को रूप, सौंदर्य, कला, वैभव, भौतिक सुख-सुविधा और समाज में प्रतिष्ठा प्रदान करने वाला होता है।
वृषभ : इस योग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में अच्छे अवसर आ सकते हैं। उनके लिए यह समय अत्यंत लाभदायक साबित होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे, करियर नई ऊंचायां छूएगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों के लिए भी यह योग लकी है। परिवारवालों के साथ संबंध अच्छे होंगे।
तुला : मालव्य राजयोग के असर से तुला राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक मजबूती आएगी। इनकी कोशिशें सफल होंगी और उनके परिणाम आपके लिए अच्छे होंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है या सैलरी बढ़ने के योग बन रहे। पुराने अटके कार्य पूरे होंगे। निवेश से लाभ की स्थिति बनेगी। पारिवारिक जीवन में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें