Mangal Gochar: मंगल के चाल बदलने से छिनेगा तीन राशियों का सुकून, 23 फरवरी तक इन्हें नहीं मिलेगा चैन

Mangal Gochar: साहस और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह के गोचर को ज्योतिष शास्त्र में बहुत प्रमुखता से देखा जाता है। इस ग्रह के शनि की राशि मकर में गोचर से तीन राशियों का चैन-सुकून छिन सकता है। यह स्थिति 23 फरवरी तक बनी रहेगी। आइए जानें कौन सी हैं ये तीन राशियां

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
मंगल ग्रह ने 16 जनवरी को शनि की राशि मकर में गोचर किया है।

Mangal Gochar: मंगल ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में अहम स्थान है। ये ग्रह साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। अग्नि तत्व की प्रधानता वाले इस ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। इस ग्रह ने 16 जनवरी को शनि की राशि मकर में गोचर किया है और यह 23 फरवरी तक इसी राशि में रहने वाला है। मकर राशि में इस समय कई ग्रहों का एक साथ गोचर हो रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, मंगल और शनि के बीच शत्रु भाव होता है, इसलिए यह गोचर सामान्य नहीं बल्कि विशेष प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है। इस अवधि में मंगल की उग्र ऊर्जा और शनि की कठोरता मिलकर मानव जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित कर सकती है। मंगल के इस गोचर से तीन राशियों का सुकून और चैन छिन सकता है। इनके जीवन में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से उथल-पुथल मच सकती है।

मेष राशि : इस गोचर से मेष राशि वालों के लिए आने वाला समय काफी सावधानी बरतने वाला रहेगा। 23 फरवरी 2026 से पहले आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। जल्दबाजी और गुस्से में लिए गए फैसले नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता जरूरी है, क्योंकि दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।

सिंह राशि : मंगल के राशि परिवर्तन का असर सिंह राशि के जीवन पर भी नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। इस अवधि में आपको बार-बार व्यक्तिगत और पारिवारिक संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव महसूस होगा। 23 फरवरी 2026 से पहले स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी उभर सकती हैं, खासकर थकान, रक्तचाप या पुरानी बीमारियों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए मंगल गोचर आत्ममंथन और सतर्कता वाला होगा। बीते समय में की गई गलतियों का असर अब सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति भी इस दौरान कमजोर रह सकती है, जिससे अचानक बड़े खर्च या कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। आपसी विश्वास में कमी आने से रिश्तों में दरार पड़ सकती है और जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।