Mangal Gochar: मंगल ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में अहम स्थान है। ये ग्रह साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। अग्नि तत्व की प्रधानता वाले इस ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। इस ग्रह ने 16 जनवरी को शनि की राशि मकर में गोचर किया है और यह 23 फरवरी तक इसी राशि में रहने वाला है। मकर राशि में इस समय कई ग्रहों का एक साथ गोचर हो रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, मंगल और शनि के बीच शत्रु भाव होता है, इसलिए यह गोचर सामान्य नहीं बल्कि विशेष प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है। इस अवधि में मंगल की उग्र ऊर्जा और शनि की कठोरता मिलकर मानव जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित कर सकती है। मंगल के इस गोचर से तीन राशियों का सुकून और चैन छिन सकता है। इनके जीवन में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से उथल-पुथल मच सकती है।
