Get App

Budh Rahu In Kumbh Rashi 2026: कुंभ राशि में राहू से हाथ मिलाने आ रहे बुध, 5 राशियों को करेंगे मालामाल

Budh Rahu In Kumbh Rashi 2026: बुध ग्रह और राहू का कुंभ राशि में मेलजोल 5 राशियों को मालामाल करने वाला है। कुंभ राशि में राहू पहले से मौजूद है और बुध ग्रह का इस राशि में गोचर 3 फरवरी को होने जा रहा है। आइए दोनों ग्रहों के इस यह संयोग में क्या खास बात है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 8:00 AM
Budh Rahu In Kumbh Rashi 2026: कुंभ राशि में राहू से हाथ मिलाने आ रहे बुध, 5 राशियों को करेंगे मालामाल
इस राशि में 3 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार भी प्रवेश करने जा रहे हैं।

Budh Rahu In Kumbh Rashi 2026: हमारे ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर सामान्य बात है। लेकिन इस गोचर से न सिर्फ सभी राशियां प्रभावित होती हैं, बल्कि देश-दुनिया पर भी असर देखने को मिलता है। कई बार ग्रहों के राशि परिवर्तन से दो या उससे अधिक ग्रह एक साथ आ जाते हैं, जिससे अलग तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक गोचर आज यानी 3 फरवरी को कुंभ राशि में होने जा रहा है। इस राशि में छाया ग्रह राहू पहले से विराजमान है और 3 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार भी इस राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में राहू और बुध ग्रह की मुलाकात का असर सभी 12 राशियों पर होगा। लेकिन 5 राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से फलदायी होने वाला है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां और इस गोचर से क्या शुभ परिणाम मिलेंगे?

मेष राशि : मेष राशि के लिए बुध का गोचर आपके 11वें भाव को सक्रिय करने वाला है जो नेटवर्क, सपनों और इच्छाओं का घर है। आपके दोस्तों का दायरा भी बढ़ सकता है। मेष राशि वाले अगर मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इनकी इच्छा पूरी होगी। नौकरी करने वालों को भी इस युति से फायदा होगा।

मिथुन राशि : बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। बुध और राहु ग्रह आपके 9वें भाव पर असर डालेंगे, जो उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा और पिता का घर है। छात्रों के लिए बुध और राहु की युति बहुत शुभ रहने वाली है। इस दौरान मिथुन राशि वालों के लिए यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है।

सिंह राशि : बुध का गोचर सिंह राशि वालों के लिए कई मामलों में राहत देगा। सिंह राशि के लिए यह युति 7वें भाव में होगी, जो साझेदारी और रिश्तों पर असर डालती है। बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे। धन की समस्या दूर होगी और माता-पिता की सेहत भी अच्छी रहेगी।

तुला राशि : बुध-राहु का संयोग तुला राशि के लिए आपके 5वें भाव में होने जा रहा है, जो रचनात्मकता, आत्म-अभिव्यक्ति और खुशी का घर है। आपकी सेहत में सुधार आएगा और शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती आएगी। बिजनेस में आपको अच्छा फायदा मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ राशि : बुध और राहु का संयोग आपकी ही राशि में बन रहा है। दोनों ग्रहों का संयोग आपके लिए अच्छा रहेगा और कई मामलों में लाभदायक योजनाओं से फायदा होगा। आप खुद को नया महसूस करेंगे। अपनी पहचान को ताजा करने की कोशिश करेंगे और अपनी सोच को सामने रखना चाहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें