आपको किस नौकरी में मिलेगी कामयाबी, अपने बर्थ डेट से जानिए ये गहरा राज

जन्मतिथि के अनुसार प्रोफेशन चुनना एक मार्गदर्शन है, लेकिन अंतिम फैसला आपकी रुचि, योग्यता और मेहनत पर निर्भर करता है

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 7:35 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं, जन्म तारीख के अनुसार किस तरह के प्रोफेशन को चुना जा सकता है (Photo: Canva)

अक्सर लोग यह सवाल करते हैं कि कौन सा करियर या प्रोफेशन उनके लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी के अनुसार, किसी की जन्मतिथि उसके स्वभाव, रुचियों और काम करने के तरीके को काफी हद तक प्रभावित करती है। इसी आधार पर यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन सा पेशा उसके लिए ज्यादा अनुकूल रहेगा। आइए जानते हैं, जन्म तारीख के अनुसार किस तरह के प्रोफेशन को चुना जा सकता है।

1 से 9 तक की जन्मतिथि (मूलांक 1 से 9)

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)


ऐसे लोग स्वभाव से लीडर होते हैं, उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता होती है। इनके लिए प्रशासन, राजनीति, मैनेजमेंट, सरकारी सेवा, आर्मी या किसी कंपनी में टॉप लेवल की जॉब उपयुक्त रहती है।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)

इन लोगों में रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति अधिक होती है। इनके लिए मीडिया, लेखन, संगीत, कला, डिजाइनिंग, काउंसलिंग, मनोविज्ञान, फैशन या इवेंट मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशन बेहतर रहते हैं।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)

तीसरे मूलांक वाले लोग शिक्षा, रिसर्च, बैंकिंग, अकाउंटिंग, टीचिंग, ट्रेनिंग, धर्म और आध्यात्म से जुड़े प्रोफेशन में सफल होते हैं।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)

ये लोग मेहनती, अनुशासनप्रिय और तकनीकी सोच वाले होते हैं। इनके लिए इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, टेक्निकल फील्ड, कंस्ट्रक्शन, प्लानिंग, डिफेंस या सरकारी विभाग उपयुक्त हैं।

मूलांक 5 (5, 14, 23)

ऐसे लोग तेज दिमाग, संवाद कौशल और एडवेंचर पसंद करने वाले होते हैं। इनके लिए मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया, टूरिज्म, पब्लिक रिलेशन, ट्रैवल, पत्रकारिता और आईटी फील्ड अच्छे रहते हैं।

मूलांक 6 (6, 15, 24)

इनमें कलात्मकता, सौंदर्य और सेवा भाव होता है। इनके लिए फैशन, ब्यूटी, होटल, इंटीरियर डिजाइनिंग, हेल्थकेयर, सोशल वर्क, कुकिंग या रेस्टोरेंट बिजनेस उपयुक्त हैं।

मूलांक 7 (7, 16, 25)

ये लोग गहरे विचारक, शोधकर्ता और रहस्यप्रिय होते हैं। रिसर्च, साइंस, स्पिरिचुअलिटी, एस्ट्रोलॉजी, मेडिटेशन, मनोविज्ञान, यात्रा लेखन या नेचर फोटोग्राफी इनके लिए अनुकूल हैं।

मूलांक 8 (8, 17, 26)

ऐसे लोग न्यायप्रिय, प्रबंधन में दक्ष और संघर्षशील होते हैं। इनके लिए लॉ, प्रशासन, अकाउंटिंग, बैंकिंग, इंश्योरेंस, सरकारी सेवा, रियल एस्टेट या माइनिंग फील्ड उपयुक्त है।

मूलांक 9 (9, 18, 27)

इनमें ऊर्जा, साहस और नेतृत्व की क्षमता होती है। आर्मी, पुलिस, खेल, मेडिकल, फायर सर्विस, सोशल रिफॉर्म, एनजीओ, राजनीति या एडवेंचर स्पोर्ट्स इनके लिए सही प्रोफेशन हैं।

अगर आप अपनी जन्मतिथि के अनुसार करियर चुनते हैं, तो सफलता की संभावना और भी बढ़ जाती है। सही प्रोफेशन का चुनाव आपके जीवन को नई दिशा और संतुष्टि दे सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में कभी ना लगाएं मनी प्लांट, हाथ से निकल जाएगा पैसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।