30 अगस्त को सिंह राशि में एक साथ आएंगे तीन ग्रह, इन राशियों के लिए होगा शुभ फलदायी

Trigraha Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का राशि परिवर्तन प्रक्रिया है, जो समय-समय पर देखने को मिलती रहती है। इसी क्रम में कई बार एक राशि में एक से अधिक ग्रह विराजमान हो जाते हैं। ग्रहों का यह संयोग कई बार शुभ फलदायी भी होता है, जैसा कि इस बार 30 अगस्त को होने जा रहा है। आइए जानें

अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 11:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
30 अगस्त को सिंह राशि में एक साथ आएंगे ये तीन ग्रह।

Trigraha Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राश परिवर्तन एक सामान्य घटना माना जाता है। ग्रहों के इस सामान्य राशि परिवर्तन से कुंडली की सभी राशियां प्रभावित होती हैं। लेकिन इस राशि परिवर्तन के दौरान जब एक राशि में कई ग्रह एक साथ आ जाते हैं, तो यह अद्भुत और दुर्लभ संयोग बनता है। यह संयोग कुछ राशियों के लिए शुभ होता है, तो कुछ के लिए काफी संकटभरा होता है। अगस्त के महीने में भी ग्रहों का ऐसा ही संयोग बन रहा है। इसे त्रिग्रही राजयोग कहा जा रहा है और यह 30 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक यह संयोग सिंह राशि में केतु, सूर्य और बुध ग्रह के साथ आने से बनेगा।

देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने न्यूज 18 को बताया कि 30 अगस्त को सिंह राशि में त्रिग्रही राजयोग बनने वाला है। यह 15 सितंबर तक रहेगा। उनके मुताबिक सिंह राशि में अभी केतु और सूर्य स्थित हैं, लेकिन 30 अगस्त को बुध भी इसी राशि में आ जाएंगे। इससे त्रिग्रही राजयोग बनेगा, जिसका प्रभाव तीन राशियों मिथुन, कर्क और कुंभ पर सकारात्मक होगा।

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही राजयोग का प्रभाव सकारात्मक रहेगा। इनके सभी अधूरे काम पूरे होंगे। कोई कानूनी मामला है कि तो इसका फैसला आपके पक्ष में रह सकता है। करियर और कारोबार में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा, शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी।


कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए त्रिग्रही राजयोग सकारात्मक साबित होगा। इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और वेतन वृद्धि के योग हैं। इस राशि के जातक जमीन, प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। इस अवधि में नए की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है।

कुंभ राशि : त्रिग्रही राजयोग का प्रभाव कुंभ राशि पर भी सकारात्मक रहेगा। काम और कारोबार में तरक्की मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की चाह रखने वाले दंपतियों को खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य साथ देगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे। यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो लाभप्रद होगी। सेहत में सुधार होगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।