Trigraha Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राश परिवर्तन एक सामान्य घटना माना जाता है। ग्रहों के इस सामान्य राशि परिवर्तन से कुंडली की सभी राशियां प्रभावित होती हैं। लेकिन इस राशि परिवर्तन के दौरान जब एक राशि में कई ग्रह एक साथ आ जाते हैं, तो यह अद्भुत और दुर्लभ संयोग बनता है। यह संयोग कुछ राशियों के लिए शुभ होता है, तो कुछ के लिए काफी संकटभरा होता है। अगस्त के महीने में भी ग्रहों का ऐसा ही संयोग बन रहा है। इसे त्रिग्रही राजयोग कहा जा रहा है और यह 30 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक यह संयोग सिंह राशि में केतु, सूर्य और बुध ग्रह के साथ आने से बनेगा।
