Get App

Panchgrahi yog 2026: 200 साल बाद मौनी अमावस्या पर बन रहा पंचग्रही योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत और मिलेगी सफलता

Panchgrahi yog 2026: इस साल मौनी अमावस्या का दिन कई राशियों के लिए बहुत शुभ फलदायी हो सकती है। इस दिन शनि की राशि मकर में पांच ग्रहों के एक साथ आने से पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानें पंचग्रही योग से कौन की राशियों के लिए लकी साबित होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2026 पर 8:00 AM
Panchgrahi yog 2026: 200 साल बाद मौनी अमावस्या पर बन रहा पंचग्रही योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत और मिलेगी सफलता
मौनी अमावस्या पर बन रहा यह शुभ योग करीब 200 साल बाद बन रहा है।

Panchgrahi yog 2026: साल 2026 की मौनी अमावस्या कई मायनों में खास है। इस दिन शनि देव की राशि मकर में पांच ग्रह एक साथ होने से पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मकर राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और चंद्र ग्रह की युति बन रही है। इस प्रभावशाली योग का फायदा मेष, तुला समेत 5 राशियों को मिलने वाला है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर बन रहे शुभ योग का क्या लाभ मिलेगा?

क्या है पंचग्रही योग ?

ज्योतिष शास्त्र में पंचग्रही योग को बेहद प्रभावशाली बताया गया है। इसे बेहद दुर्लभ माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि में बुध, सूर्य, शुक्र, मंगल ग्रह पहले से मौजूद हैं और इस दिन चंद्रमा भी इस राशि में पहुंच रहे हैं, जिससे यह शुभ योग बन रहा है। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या पर बन रहा यह शुभ योग करीब 200 साल बाद बन रहा है।

मेष राशि : मौनी अमावस्या पर बन रहे पंचग्रही योग के प्रभाव से मेष राशि वाले नई विचारधाराओं को जानने, उच्च शिक्षा लेने या विदेश यात्रा के लिए आकर्षित हो सकते हैं। साथ ही आपका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा, जिससे आप अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों के लिए साहसिक कदम उठा सकते हैं।

सिंह राशि : पंचग्रही योग से सिंह राशि वालों की मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी और कार्यों को लेकर आपके अंदर जुनून बना रहेगा। इस समय अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएंगे और कई फायदे मिलेंगे। पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही समस्याएं खत्म होंगी और पंचग्रही योग के शुभ प्रभाव से धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि : तुला राशि वालों को पंचग्रही योग के प्रभाव से आरोग्य की प्राप्ति होगी और शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होंगे। अगर काफी समय से आपका धन या कोई कार्य अटका हुआ है तो वह पूरा होने की संभावना बन रही है। आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और लाभ प्राप्ति के लिए कई नई योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा भी मिलेगा।

धनु राशि : धनु राशि वालों को इस योग से कई तरह के विवादों से मुक्ति मिलेगी। काफी समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे इस राशि के जातकों को मेहनत का शुभ फल मिलेगा। अगर आप किसी कर्ज में फंसे हुए हैं तो इस योग के प्रभाव से आपको राहत मिलती नजर आ रही है। आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में भी आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें