बारिश के मौसम में अक्सर छोटे-छोटे पौधे घर के आसपास उग आते हैं। इनमें पीपल का पौधा सबसे खास होता है। ये पेड़ वास्तु शास्त्र में बेहद पवित्र माना जाता है और इसे भगवान विष्णु, ब्रह्मा और महेश का निवास स्थल माना जाता है। इसके नियमित पूजन से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। लेकिन जब यह पौधा घर की दीवार या आंगन में अपने आप उग जाता है, तो लोगों में चिंता और डर बढ़ जाता है। घर में पीपल उगना वास्तु दोष का संकेत माना जाता है और इसे अशुभ माना जाता है।