Pitra Paksha 2025: हर साल 15-16 दिनों की अवधि को पितृ पक्ष के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान हिंदू धर्म को मानने वाले अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनकी तृप्ति के लिए श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। यह अवधि भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होती है और आश्विन मास की अमावस्या को समाप्त होती है। इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है और इसका समापन 21 सितंबर को होगा। पितरों को समर्पित इस अवधि में हर तरह के मांग्लिक कार्य प्रतिबंधित रहते हैं और लोग शुद्ध-सात्विक आचरण अपनाते हुए पितरों का तर्पण आदि कर्म करते हैं। इस साल पितृ पक्ष में गृहों की अद्भुत स्थिति बहुत शुभ गजकेसरी योग का निर्माण कर रही है, जिसके प्रभाव से तीन राशियों को आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
