Get App

Ram Navmi 2025: शनि के प्रकोप से बचने का अचूक अवसर, राम नवमी पर करें ये सरल उपाय

Ram Navmi 2025: 29 मार्च 2025 को शनि देव के मीन राशि में गोचर के बाद भूकंप और ग्रहण जैसी घटनाएं हुईं। राम नवमी 2025 पर दुर्लभ रवि पुष्य योग बन रहा है, जिसमें शनि के विशेष उपाय करने से साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव कम हो सकता है, और जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 4:36 PM
Ram Navmi 2025: शनि के प्रकोप से बचने का अचूक अवसर, राम नवमी पर करें ये सरल उपाय
Ram Navmi 2025: 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में गोचर कर चुके हैं

29 मार्च 2025 को शनि देव के मीन राशि में प्रवेश करते ही धरती पर हलचल मच गई। ऐसा लगा जैसे सिर्फ इंसानों की तकदीर ही नहीं, बल्कि पूरी प्रकृति भी इस बदलाव का असर महसूस कर रही हो। हाल ही में म्यांमार में आए भूकंप और लगातार हो रही खगोलीय घटनाओं को इस परिवर्तन से जोड़ा जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, शनि का यह गोचर कुछ राशियों के लिए राहत लेकर आया, तो कुछ के लिए बड़ी चुनौतियां खड़ी कर दीं। मकर राशि की साढ़े साती खत्म हुई, लेकिन कुंभ, मीन और मेष राशि के लिए मुश्किलें बढ़ गईं।

ऐसे में कई ज्योतिषाचार्य विशेष पूजा-पाठ और उपायों की सलाह दे रहे हैं, जिससे शनि की कृपा बनी रहे और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?

शनि के कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही मकर राशि की साढ़े साती समाप्त हो गई है। वहीं, कुंभ, मीन और मेष राशि अब साढ़े साती के प्रभाव में आ गई हैं। इसके अतिरिक्त, कर्क और वृश्चिक राशि की ढैय्या समाप्त होकर सिंह और धनु राशि पर आ गई है। जिन जातकों पर साढ़े साती या ढैय्या का प्रभाव है, उनके लिए यह समय विशेष सतर्कता और उपाय करने का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें