Ruchak Rajyoga October 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन कोई नई बात नहीं है। कुछ समय के अंतराल पर सभी ग्रह एक से दूसरे ग्रह में जाते हैं। हालांकि, इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर कुंडली की सभी 12 राशियों पर पड़ता है। किसी के लिए राशि परिवर्तन सोई किस्मत को जगाने वाला होता है, तो किसी के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला होता है। इस बार ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ये 27 अक्टूबर को ये अपनी ही राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे, जिससे रुचक राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इसे पंच महापुरुष राजयोगों में से एक माना जाता है। इसे बहुत शुभ माना जाता है। इस स्थान परिवर्तन से चार राशियों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते बनेंगे और इनका शुभ समय शुरू हो जाएगा। आइए जानें कौन सी हैं ये 4 राशियां
कर्क राशि : रुचक राजयोग कर्क राशि वालों की निजी और पेशेवर जिंदगी में बड़े लाभ लाएगा। इस गोचर से आपको करियर में सफलता मिलेगी। बड़े अधिकारियों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका लाभ भविष्य में लंबे समय तक बना रहेगा। इसी समय, पैसे कमाने के नए अवसर मिलेंगे और पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में सुधार आएगा और जीवनसाथी का हर कदम पर साथ भी मिलेगा।
सिंह राशि : रूचक राजयोग सिंह राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ साबित होने वाला है। यह राजयोग आपकी कुंडली के चौथे भाव में होगा, जिससे आपको सफलता और आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे। इस अवधि में आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप वाहन या संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। सिंह राशि वालों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। समाज में आपका सम्मान भी बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए रुचक राजयोग का निर्माण अच्छे दिनों की शुरुआत का संकेत होगा। यह राजयोग आपके राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर बन रहा है, जिससे इनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। इसका लाभ इनके निजी और पेशेवर जीवन में मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय भी व्यतीत करेंगे।
मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए रूचक राजयोग लाभदायक साबित होगा। यह योग आपकी राशि से 11वें स्थान पर बन रहा है। इससे मकर राशि के जातकों को अपनी योग्यता और अपेक्षाओं के अनुसार नई नौकरी मिल सकती है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से उबर सकते हैं। आप नया कारोबार शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं। ससुराल वालों और मां के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे।