Shani-Budh-Mangal Ast: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहों की चाल राशियों के जीवन को प्रभावित करती है। कुछ राशियों पर जहां सकारात्मक असर होता है, कुछ वहीं कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ग्रहों का राशि परिवर्तन, ग्रहों का संयोग, उदय या अस्त होना और मार्गी या वक्री चाल बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसी ही स्थिति इस समय में बन रही है, जब एक साथ तीन ग्रह अस्त अवस्था में आ गए हैं। ये ग्रह शनि, बुध और मंगल हैं। इन ग्रहों के अस्त होने से तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकती है।
इस समय शनि देव मीन राशि में अस्त अवस्था में हैं। जबकि, बुध और मंगल कुंभ राशि में रहते हुए अस्त चाल में गोचर कर रहे हैं। 1 नवंबर 2025 को अस्त हुए मंगल ग्रह 2 मई 2026 तक इसी अवस्था में गोचर करेंगे। वहीं, बुध इस महीने 1 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक अस्त रहेंगे। कर्मफलदाता शनि 13 मार्च 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक इसी अवस्था में गोचर करेंगे।
3 राशियों को होगा खूब लाभ
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए तीन ग्रहों का अस्त होना फायदेमंद साबित हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में है, उनका सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक रूप से मजबूत रहने के लिए सोच-समझकर निवेश करें। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए उचित उपाय करना जरूरी है।
धनु राशि : इस राशि वालों के लिए तीन ग्रहों का अस्त चाल में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। करियर में बॉस का भरपूर साथ मिलेगा और कई नए टास्क भी मिलेंगे। आय के स्रोत बढ़ाने के लिए कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन बाहर के खाने से दूर रहें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें