Shani Dev Uday Date: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के उदय और अस्त होने को बहुत महत्व दिया जाता है। बात अगर कर्मफलदाता शनिदेव की हो तो महत्व और भी बढ़ जाता है। शनिदेव को सभी ग्रहों में न्यायाधीश और दंडाधिकारी माना गया है। ये क्रोधी प्रवृत्ति के ग्रह हैं और काफी धीमी गति से चलते हैं। शनिदेव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए शनि देव की चाल में जब भी परिवर्तन हो ता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।
बता दें कि साल 2026 में शनि देव उदित होने जा रहे हैं। यह ग्रह देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में उदित होंगे। ऐसे में शनि देव के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं और आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि : इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से आय भाव पर उदित होंगे। साथ ही वह कर्म और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपको काम-कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं, आपको कार्य में सिद्धि मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए शनि देव का उदय होना सुखद होगा क्योंकि शनि देव राशि से तीसरे स्थान पर उदय होंगे। इसलिए इस दौरान आपके सभी जरूरी कार्यों सिद्ध होंगे। आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस समय निवेश, साझेदारी या कौशल-विकास की दिशा में कदम उठाना लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि : इस राशि के लिए शनि देव का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर उदय होने जा रहे हैं। वहीं, शनि देव आपकी राशि से अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। साथ ही कार्यस्थल से शुभ समाचार मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। वहीं यह समय आर्थिक रूप से स्थिरता प्राप्त होगी।