Shani Gochar in Meen Rashi: 30 साल बाद इस राशि में साथ आएंगे पिता-पुत्र, सूर्य के गोचर से जगमगाएगा तीन राशियों का भाग्य

Shani Gochar in Meen Rashi: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य 30 साल बाद अपने पुत्र के साथ मीन राशि में युति करेंगे। उनके इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव तीन राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 8:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही शनि के साथ सूर्य की युति बनेगी।

Shani Gochar in Meen Rashi: ग्रहों के न्यायाधीश कहे जाने वाले शनिदेव इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मार्च में इसी राशी में सूर्य देव का भी गोचर होगा। शनि देव ग्रहों के राजा सूर्य के पुत्र हैं। इस तरह मीन राशि में पिता-पुत्र की युति 30 साल बाद बनने का दुर्लभ संयोग होगा। ये युति ज्योतिष शास्त्र में बहुत प्रभावशाली मानी जाती है और इसका खास महत्व होता है। सूर्य और शनि की इस युति से तीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और उनका भाग्य सूर्य की तरह जगमगाएगा।

कब होगा मीन राशि में सूर्य का गोचर

मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। इस समय गुरु की राशि मीन में विराजमान हैं। वहीं, सूर्य कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 14 मार्च 2026 को रात 08:38 बजे सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही शनि के साथ सूर्य की युति बनेगी।

इन राशियों के लिए अच्छी होगी सूर्य-शनि की युति

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए मीन राशि में शनि और सूर्य का गोचर बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि : मीन राशि में शनि और सूर्य के गोचर से इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट अच्छा रिटर्न मिलेगा। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इस दौरान आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।


कुंभ राशि : मीन राशि में शनि और सूर्य का गोचर कुंभ राशि के लोगों को शुभ परिणाम दे सकता है। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Lunar Eclipse 2026: साल के पहले चंद्र ग्रहण पर इन गलतियों को करने से बचें, अपने जन्मांक के अनुसार जानें उपाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।