Shani Gochar in Meen Rashi: ग्रहों के न्यायाधीश कहे जाने वाले शनिदेव इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मार्च में इसी राशी में सूर्य देव का भी गोचर होगा। शनि देव ग्रहों के राजा सूर्य के पुत्र हैं। इस तरह मीन राशि में पिता-पुत्र की युति 30 साल बाद बनने का दुर्लभ संयोग होगा। ये युति ज्योतिष शास्त्र में बहुत प्रभावशाली मानी जाती है और इसका खास महत्व होता है। सूर्य और शनि की इस युति से तीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और उनका भाग्य सूर्य की तरह जगमगाएगा।
