Sharad Purnima 2025 Shubh Sanyog: आज पूरे साल की सबसे अहम पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा है। आज अश्विन मास की पूर्णिमा है, जिसे शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। इसलिए आज की रात चांद के नीचे खीर बना कर रखने से वो भी अमृत के समान हो जाती है। इसके अलावा आज की रात मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं। आज जो भक्त सच्ची श्रद्धा और आस्था से उनकी पूजा करते हैं, मां लक्ष्मी उनके ऊपर कृपा जरूर करती हैं।
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार आज की शरद पूर्णिमा पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई शुभ संयोग बना रही है। आज चंद्रमा के गोचर से सूर्य और चंद्रमा समसप्तक योग बनाएंगे। वहीं चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर गजकेसरी योग भी बना रहे हैं। इसके साथ ही गजकेसरी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में वृद्धि और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है। इन विशेष संयोगों के निर्माण से 5 राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरस सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां ?
वृषभ राशि : आज आप कोई पुरानी उलझन दूर हो सकती है। नौकरी में आपको तरक्की मिलेगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। आपको आज विशेष लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो सफलता मिलेगी।
कर्क राशि : इस राशि के जातकों को आज ऑफिस में लाभ मिल सकता है। निवेश की दृष्टि से भी आज अच्छा दिन है। आपको अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। कोई पूराना काम आज पूरा हो सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को भी तगड़ा लाभ होगा।
कन्या राशि : ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी चिंता और परेशानी का आज अंत हो जाएगा। नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।
मकर राशि : मकर राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और कोर्च कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपको पैसों के मामले में तगड़ा लाभ होगा।
कुंभ राशि : इस शरद पूर्णिमा पर आपको निवेश से लाभ हो सकता है। आपको मान-सम्मान मिलेगा और व्यापार के सिलसेले में यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपको सहकर्मि की मदद मिल सकती है जिससे आपको फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें