Get App

Sharad Purnima 2025 Shubh Sanyog: बहुत खास है आज की शरद पूर्णिमा, गजकेसरी और ध्रुव योग के संयोग से ये 5 राशियों को होगा लाभ

Sharad Purnima 2025 Shubh Sanyog: आज शरद पूर्णिमा पर कई खास संयोग बन रहे हैं, जिसकी वजह से ये बहुत खास हो गई है। ग्रहों-नक्षत्रों की खास स्थिति इन संयोगों का निर्माण कर रही है, जिससे 5 राशियों पर लक्ष्मी की कृपा बरस सकती है। आइए जानें इस संयोग और इन राशियों के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2025 पर 10:37 AM
Sharad Purnima 2025 Shubh Sanyog: बहुत खास है आज की शरद पूर्णिमा, गजकेसरी और ध्रुव योग के संयोग से ये 5 राशियों को होगा लाभ
आज की शरद पूर्णिमा पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई शुभ संयोग बना रही है।

Sharad Purnima 2025 Shubh Sanyog: आज पूरे साल की सबसे अहम पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा है। आज अश्विन मास की पूर्णिमा है, जिसे शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। इसलिए आज की रात चांद के नीचे खीर बना कर रखने से वो भी अमृत के समान हो जाती है। इसके अलावा आज की रात मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं। आज जो भक्त सच्ची श्रद्धा और आस्था से उनकी पूजा करते हैं, मां लक्ष्मी उनके ऊपर कृपा जरूर करती हैं।

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार आज की शरद पूर्णिमा पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई शुभ संयोग बना रही है। आज चंद्रमा के गोचर से सूर्य और चंद्रमा समसप्तक योग बनाएंगे। वहीं चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर गजकेसरी योग भी बना रहे हैं। इसके साथ ही गजकेसरी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में वृद्धि और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है। इन विशेष संयोगों के निर्माण से 5 राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरस सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां ?

वृषभ राशि : आज आप कोई पुरानी उलझन दूर हो सकती है। नौकरी में आपको तरक्की मिलेगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। आपको आज विशेष लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

कर्क राशि : इस राशि के जातकों को आज ऑफिस में लाभ मिल सकता है। निवेश की दृष्टि से भी आज अच्छा दिन है। आपको अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। कोई पूराना काम आज पूरा हो सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को भी तगड़ा लाभ होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें