Shukra Gochar Effects: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का महत्वपूर्ण स्थान है। जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, ऐश्वर्य, वैभव, कला और आकर्षण के कारक माने जाते हैं। ये जिस जातक की कुंडली में उच्च के होते हैं, तो रिश्तों में मिठास, जीवन में वैभव और ऐश्वर्य और समृद्धि लाते हैं। इस ग्रह ने आज से अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश किया है। खास बात ये है कि यहां शनि ग्रह पहले से ही विराजमान है और दोनों की आपस में मित्रता भी है। लेकिन, शुक्र ग्रह का ये गोचर तीन राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस गोचर से मेष, तुला और धनु राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
इन राशियों पर मंडराएगा संकट
मेष राशि : शुक्र का यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है लेकिन शुरुआत में कुछ दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। खासतौर पर पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल पाए, इसलिए कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला सोच-समझकर ही लें।
तुला राशि : इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन नुकसान होने के योग बनाएगा। यात्रा की वजह से कोई नुकसान हो सकता है, साथ ही पारिवारिक संबंधों में खींचतान के साथ वैवाहिक जीवन में लड़ाई के योग बन रहे हैं। अगर आप कहीं व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें नुकसान के साथ आर्थिक तंगी के योग बन रहे हैं। किसी को कटु शब्द या अपमानजनक शब्द बिल्कुल भी नहीं बोलने चाहिए।
धनु राशि : धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर कुछ समय तक कठिनाई ला सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है और थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। कारोबार में भी अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा, इसलिए पैसों के मामलों में सतर्क रहें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। यदि संभव हो तो नए काम की शुरुआत थोड़े समय के लिए टाल दें।
इस अवधि में सफेद रंग को अपने जीवन में अधिक स्थान दें। कोशिश करें कि सफेद वस्त्र पहनें और घर में भी सफेद रंग की चीजों का उपयोग बढ़ाएं। साथ ही सफेद कपड़े, चीनी, चावल जैसी वस्तुएं जरूरतमंद लोगों को दान करें। विशेष रूप से शुक्रवार के दिन किसी गरीब व्यक्ति को प्रेमपूर्वक खीर बनाकर खिलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन सरल उपायों को अपनाने से शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।