Shukraditya Yoga: नए साल में सूर्य और शुक्र की युति कराएगी इन राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें कौन सी हैं ये राशियां

Shukraditya Yoga: शुक्र ग्रह और सूर्य भगवान की नए साल बड़ी शुभकारी युति बन रही है, जिससे तीन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। ये दोनों ग्रह मिलकर राजयोग का निर्माण करेंगे। आइए जानें कब बनेगा ये राजयोग और किन राशियों की खुलेगी लॉटरी

अपडेटेड Jan 03, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
जनवरी में सूर्य और शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे शुक्रादित्य राजयोग बनेगा।

Shukraditya Yoga: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, विलासता, भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य देव को सरकारी नौकरी, आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और पिता का कारक माना जाता है। इसलिए इन दोनों ग्रहों का ज्योतिष में अहम स्थान माना जाता है। कुंडली में इनकी दमदार स्थिति जीवन में नाम, शोहरत, धन, ऐश्वर्य, प्रेम और सौंदर्य से भरपूर करती है। इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव का असर देश-दुनिया की घटनाओं पर भी होता है। जनवरी में सूर्य और शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे शुक्रादित्य राजयोग बनेगा। इस राजयोग बनने से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। इनको अचानक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं?

धनु राशि : इस राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से द्वितीय स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस समय आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। परिवार और संबंधों में संतुलन बना रहेगा।

मीन राशि : मीन राशि वालें के लिए शुक्रादित्य राजयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। यह राजयोग आपकी राशि से 11वें भाव पर बनेगा। इससे आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है और आय नए स्त्रोत बन सकते हैं। इस दौरान संपत्ति-संबंधी मामलों में भी पक्ष आपके अनुकूल रहेगा। किस्मत का साथ मिलने से आप अपने लक्ष्यों को अधिक आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

तुला राशि : शुक्रादित्य राजयोग बनने से तुला राशि के जातकों की राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार का सहयोग और घर‑परिवार का संतुलन आपके मन को संतोष देगा। वहीं इस समय आपके माता के संबंध अच्छे रहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Budh Transit in Makar: 17 जनवरी को मकर राशि में होगा बुध का गोचर, इन राशि वालों के जीवन में खुशियों की होगी दस्तक


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।