Surya Gochar 2025: सूर्य देव का ज्योतिष में बहुत अहम स्थान है। इन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है। ये जिस राशि में उच्च के होते उसका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और अच्छी सेहत और शोहरत देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व है। राशि परिवर्तन अगर सूर्य का हो तो ये महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि सूर्य को मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, धन-संपदा और आत्मा का कारक माना जाता है। इनके राशि परिवर्तन से देश और दुनिया पर भी प्रभाव पड़ता है। हर माह अपनी राशि बदलने वाले सूर्य वर्तमान में अपनी राशि सिंह में हैं और अत्यंत बलशाली हैं। 17 सितंबर को वह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध की राशि में आने से सूर्य की ताकत कुछ कम हो सकती है। इसके बावजूद इसका प्रभाव सभी कई राशियों के जातकों के जीवन पर में होगा। इस गोचर से 3 राशियां सबसे ज्यादा फायदे में रहेंगी।