Surya Grahan 2026: साल के पहले सूर्य ग्रहण पर सतर्क रहें ये 5 राशियां, 17 फरवरी को लगेगा ग्रहण

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण इस साल फाल्गुन मास की अमावस्या के दिन लगने वाला है। सूर्य ग्रहण को खगोलीय दृष्टि से ही नहीं धार्मिक दृष्टि से भी अहम माना जाता है। इस साल के सूर्य ग्रहण से 5 राशियों का सर्तक रहने की जरूरत है। आइए जानें इनके बारे में

अपडेटेड Feb 07, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
साल 2026 का पहला ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो 17 फरवरी को लगेगा।

Surya Grahan 2026: इस साल ग्रहण की दुर्लभ घटना साल के आरंभ में ही घटने जा रही है। साल 2026 का पहला ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो 17 फरवरी को लगेगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा, जो शनि की राशि है। ग्रहण खगोल विज्ञान के नजरिये से अहम घटना होती है। लेकिन इसे धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। आइए जानें इस ग्रहण से कौन-कौन सी राशियां प्रभावित होंगी और वो इससे बचने के लिए क्या उपाय कर सकती हैं?

सूर्य ग्रहण समय

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से होगी, ग्रहण की समाप्ति शाम 7 बजकर 57 मिनट पर हो गी। यानी ग्रहण लगभग 2 घंटे से ज्यादा का होगा।

सिंह राशि : इस राशि के स्वामी खुद सूर्य देव हैं। इसलिए इस ग्रहण का असर आप पर ज्यादा महसूस हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आपके काम पर रहेगी, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण छठे भाव में होगा। इसकी वजह से विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इसलिए किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। अधूरे काम पूरे होने में समय लग सकता है, धैर्य बनाए रखें।


वृश्चिक राशि : सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि के जातकों के चौथे भाव में लगेगा। इससे घर-परिवार से जुड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं। माता-पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। इस समय निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और गलत संगति से दूर रहें।

कुंभ राशि : सूर्य ग्रहण आपकी ही राशि में लगने के कारण आपका मानसिक दबाव बढ़ सकता है। बेवजह की चिंता और तनाव आपकी सेहत पर असर डाल सकते हैं। संयम से काम लें और विवाद से बचें। अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान दें।

मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण खर्च और हानि के भाव में होगा। पैसों के मामले में लापरवाही न करें। बिना योजना के खर्च से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों को पेट की समस्या हो सकती हैं।

Mahashivratri 2026: भगवान शिव के आशीर्वाद से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कौन सी हैं ये 4 राशियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।