Surya Grahan 2026: कल लग रहे सूर्य ग्रहण से इन 4 राशियों को हो सकता है नुकसान, कुंभ राशि में बना खतरनाक ग्रहण योग

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला ग्रहण कल यानी 17 फरवरी को लग रहा है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जो कुंभ राशि में लगने जा रहा है। इस राशि में ग्रहों की स्थिति खतरनाक ग्रहण योग का निर्माण कर रही है, जिससे 4 राशियों को सावधान रहने की जरूरत है

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 8:58 PM
Story continues below Advertisement
ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर देखा जाएगा।

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला ग्रहण कल यानी 17 फरवरी को लगेगा। ये ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो कुंभ राशि में लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है। अत: साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या के दिन लगेगा। भारत में ग्रहण का खगोलीय महत्व के साथ-साथ धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी होता है। ग्रहण को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस अवधि में कोई शुभ काम और पूजा-पाठ नहीं किए जाते हैं। यहां तक कि मंदिरों के कपाट भी बंद रहते हैं। साल 2026 का पहला ग्रहण चार राशियों के खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानें इस ग्रहण पर ग्रहों की स्थिति और इससे प्रभावित होने वाली राशियों के बारे में

कुंभ राशि में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा और 17 फरवरी, मंगलवार की सुबह चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में राहु और सूर्य समेत 4 ग्रह स्थित हैं। सूर्य, चंद्रमा और राहु के साथ होने से इस सूर्य ग्रहण के योग बन रहे हैं। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर देखा जाएगा।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों को सूर्य ग्रहण से सावधान रहने की जरूरत है। इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है। ये लोग रिस्क वाला कोई भी काम न करें। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो उसे लेकर भी दौड़-भाग की स्थिति बनेगी। पैसों से जुड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

कन्या राशि : इस राशि के लोगों पर भी सूर्य ग्रहण का बुरा असर देखने को मिलेगा। इन्हें कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन बढ़ सकती है। राजनीति से जुडे लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। कोई इनके खिलाफ षड़यंत्र रच सकता है।

धनु राशि : इस राशि के लोग सूर्य ग्रहण के चलते किसी षड़यंत्र में फंस सकते हैं। इन्हें ना चाहते हुए भी कुछ ऐसे काम करने पड़ेंगे जिससे इनके आत्म सम्मान को ठेस लग सकती है। इस समय ये जो भी काम करेंगे, उन्हें इन्हें असफलता मिलेगी। पैसों का लेन-देन बिना लिखा-पढ़ी के न करें।


कुंभ राशि : ये सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में ही होगा, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन इन्हें परेशान करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस-नौकरी में भी परेशानी आ सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आपका सोमवार का पूरा दिन, जानें क्या कहता हैं आपका राशिफल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।