Surya Rahu Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के संयोग से कई दुर्लभ योगों का निर्माण होता है। यह सामन्य प्रक्रिया है, मगर इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर और देश-दुनिया की घटनाओं पर भी पड़ता है। ग्रहों के संयोग कई बार राजयोगों का निर्माण करते हैं, तो कभी-कभी खतरनाक संयोग भी बनते हैं। ऐसा ही एक संयोग है ‘ग्रहण योग’। इस योग का निर्माण फरवरी महीने में 13 तारीख को होने जा रहा है। फरवरी में ग्रहों के राजा सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि कुंभ राशि में राहु पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में सूर्य और राहु के मिलन से अशुभ ग्रहण योग बनेगा। ज्योतिषिय गणना के अनुसार, कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति पूरे 18 साल बाद बन रही है। इससे तीन राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। आइए जानें उन 3 राशियों के बारे में, जिनके लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
तनाव, और आर्थिक संकट का कारण बनेगा ग्रहण योग
सूर्य-राहु की युति कई बार तनाव, बीमारी, आर्थिक नुकसान और मानसि क उलझनों का कारण बनती है। इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सतर्क रहना चाहिए। खासकर सेहत, धन और रिश्तों के मामलों में।
कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और राहु की युति परेशानी बढ़ा सकती है। यह योग कर्क राशि के अष्टम भाव में बनेगा, जो स्वास्थ्य और अचानक होने वाली समस्याओं से जुड़ा माना जाता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, इसलिए नियमित जांच जरूरी है।
कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को इस समय विशेष सतर्क रहना चाहिए। यह संयोग आपकी राशि से छठे भाव में बन रहा है, जिससे शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है। कानूनी मामलों या विवादों में नुकसान की आशंका है। निवेश करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।
मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए ग्रहण योग कुंडली के बारहवें भाव में बनेगा। इसके प्रभाव से इनके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। फिजूलखर्च और धन हानि के योग बनते हैं। बेवजह के आरोप या गलतफहमियां आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ा व देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें