Surya Shani Samsaptak yoga: सूर्य ग्रहण पर बन रहा योग 3 राशियों के लिए अच्छा, तो इन 3 के लिए अशुभ

Surya Shani Samsaptak yoga: ग्रहों के राजा सूर्य इस समय कन्या राशि में हैं, जबकि शनि मीन राशि में हैं। दोनों ग्रह एक-दूसरे के सप्तम भाव को देख रहे हैं, जिससे समसप्तक योग बन रहा है। सूर्य ग्रहण पर बन रहा ये योग तीन राशियों के लिए अच्छा, तो तीन के लिए नकारात्मक प्रभाव वाला होगा।

अपडेटेड Sep 20, 2025 पर 3:02 PM
Story continues below Advertisement
सूर्य और शनि की स्थिति ऐसी है कि ये सप्तम भाव को देख रहे हैं, जिससे समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है।

Surya Shani Samsaptak yoga: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का राशि परिवर्तन सामान्य घटना है। इसका असर सभी राशियों पर अच्छे या बुरे रूप में होत है। ग्रह परिवर्तन अगर ग्रहों के राजा सूर्य का हो, तो परिणाम गंभीर होते हैं। सूर्य ग्रह 17 सितंबर को कन्या राशि में पहुंच चुके हैं। इधर शनि देव मीन राशि में पहले से ही विराजमान हैं। इस तरह दोनों ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि ये सप्तम भाव को देख रहे हैं, जिससे समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है। यह योग जहां 3 राशियों के लिए लकी है, वहीं तीन राशियों को इसके नकारात्मक असर झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में

इन राशियों को रहना होगा सतर्क

मेष राशि : मेष राशि वालों को कोई काम जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए। इन्हें कार्यक्षेत्र में चुनौतियां झेलनी पड़ सकती हैं। अपनी बात-व्यवहार पर नियंत्रण रखें और जीवनसाथी से रिश्तों में तनाव रहेगा। सेहत भी परेशान कर सकती है।

वृषभ राशि : इस राशि के जातक के लिए ये चुनौपूर्ण समय है। इन्हें मनचाही सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो बात अटक सकती है। प्रेम संबंधों में भावनाओं पर काबू रखें। इस दौरान पैसों के मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए ये मुश्किल समय हो सकता है। इनके विवाह में बाधा आ सकती है। नौकरीपेशा लोग इस समय संभलकर रहें और सेहत को लेकर भी सर्तकता बरतें। इस दौरान आपको धन का लेनदेन करने से बचना चाहिए। किसी यात्रा पर जाने का अनावश्यक खर्च आ सकता है।

इन राशियों के लिए लकी रहेगा ये योग


मकर राशि : इस राशि के जातकों को कारोबार में तरक्की और नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबारियों को धनलाभ के संकेत बन रहे हैं। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। संपत्ति और वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

कुंभ राशि : समसप्तक योग कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छे दिनों का संकेत है। इनकी आय में जबरदस्त इजाफा होने और नए स्त्रोत बनने के योग हैं। आर्थिक स्थि ति में सुधार होगा और बचत से जमा पूंजी बढ़ेगी। इस समय आपको निवेश से लाभ होगा और काम से संबंधित यात्रा कर सकते हैं।

कर्क राशि : इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इन्हें आक्समिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, फंसा हुआ धन मिल सकता है। यह इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार का कारण बनेगा। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shukra Gochar 2025: सिंह राशि में पहुंचे वैभव और सम्पन्नता के देवता, इन राशियों का करवाएंगे फायदा

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 20, 2025 3:02 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।