अपना घर जीवन का सबसे अहम हिस्सा होता है। पहले तो ये आसानी से और सबको मिलता नहीं है। जिसे मिल जाता है, कई बार उसे महसूस होता है कि ये बहुत फलदायी नहीं है। इसके लिए कई बार हमारी खुद की गलतियां जिम्मेदार होती हैं, तो कई बार घर के वास्तु पर ध्यान न देने की वजह से परिणाम भुगतना पड़ता है। अब ज्यादातर लोग फ्लैट्स में रहते हैं, जिसकी वजह से वास्तु का बहुत गहराई से पालन मुश्किल होता है। फिर भी कुछ नियम हैं जिन्हें अपने घर में प्रवेश करने से पहले जान लेना और उसके हिसाब से घर में बदलाव करने से काफी हद तक आप परेशानियों से बच सकते हैं।
