Venus And Sun Ki Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, राशि परिवर्तन और उदय-अस्त स्थिति के साथ ही युति का भी बहुत महत्व माना जाता है। शुभ ग्रहों की युति से मानव जीवन के साथ ही देश-दुनिया पर भी सकारात्मक प्रभाव होता है। एक से अधिक ग्रह और नक्षत्रों का संयोग कई राशियों के लिए जहां अच्छा होता है, वहीं कुछ राशियों के लिए ये परेशानियों का कारण भी बनता है। आने वाले नए साल में क्या होगा, कैसा होगा, किसके काम बनेंगे या किन मामलों में निराशा होगी? जैसे सवाल हर किसी के मन में उठते हैं। इनका सही जवाब तो कोई नहीं दे सकता है। लेकिन ग्रहों की दशा देखकर उनके सफल या असफल होने का अनुमान लगाया जा सकता है। नए साल में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रा दित्य राजयोग का निर्माण होगा। इन दोनों ग्रहों की युति कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां
मीन राशि : आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग इनकम और निवेश के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। यह राजयोग आपकी राशि से 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय़ के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और जिम्मेदारी बढ़ने का योग है।
मेष राशि : शुक्रादित्य राजयोग बनने से मेष राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और सहयोग बना रहेगा। वहीं
धनु राशि : आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। यह राजयोग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय-समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपका फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें