Venus And Sun Ki Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, राशि परिवर्तन और उदय-अस्त स्थिति के साथ ही युति का भी बहुत महत्व माना जाता है। शुभ ग्रहों की युति से मानव जीवन के साथ ही देश-दुनिया पर भी सकारात्मक प्रभाव होता है। एक से अधिक ग्रह और नक्षत्रों का संयोग कई राशियों के लिए जहां अच्छा होता है, वहीं कुछ राशियों के लिए ये परेशानियों का कारण भी बनता है। आने वाले नए साल में क्या होगा, कैसा होगा, किसके काम बनेंगे या किन मामलों में निराशा होगी? जैसे सवाल हर किसी के मन में उठते हैं। इनका सही जवाब तो कोई नहीं दे सकता है। लेकिन ग्रहों की दशा देखकर उनके सफल या असफल होने का अनुमान लगाया जा सकता है। नए साल में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रा दित्य राजयोग का निर्माण होगा। इन दोनों ग्रहों की युति कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां
