Shukra Nakshatra Gochar: 11 सितंबर से 4 राशियों के जातकों को मिलेगा इतना पैसा कि भर जाएगी तिजोरी, राहू के स्वाति नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर

Shukra Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी सभी 12 राशियों के जातकों पर असर डालता है। इस बार शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन राहू के नक्षत्र स्वाति में 11 सितंबर को होगा, जो 4 राशियों के जातकों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 8:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह नक्षत्र तुला राशि के अंतर्गत आता है, जो कि स्वयं शुक्र की स्वराशि है।

Shukra Nakshatra Gochar: ज्यातिष शास्त्र में ग्रहों का राशि या नक्षत्र परिवर्तन एक सामान्य घटना है, जो समय-समय पर होती रहती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के स्थान बदलने का असर बहुत व्यापक माना जाता है। ग्रह चाहे राशि बदलें या नक्षत्र, उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, वैभव, सौंदर्य, प्रेम, कला और भौतिक समृद्धि का कारक माना जाता है। यह ग्रह 11 सितंबर को स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। स्वाति नक्षत्र वायु तत्व और राहू ग्रह से संचालित नक्षत्र है, जो स्वतंत्रता, व्यापार, कूटनीति, रचनात्मकता और लचीलेपन का प्रतीक माना जाता है। यह नक्षत्र तुला राशि के अंतर्गत आता है, जो कि स्वयं शुक्र की स्वराशि है। इसलिए, जब शुक्र अपनी स्वराशि के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसके विशेष परिणाम देखने को मिलते हैं:

शुक्र और राहू के नक्षत्र के संयोग से फैशन, संगीत, डिजाइनिंग, मीडिया और कला से जुड़े लोगों को अचानक बड़ी सफलता या नए विचार प्राप्त होते हैं। स्वाति नक्षत्र स्वतंत्रता और व्यवसाय का कारक है। इस दौरान स्वतंत्र व्यवसाय करने वालों या व्यापार में नई साझेदारी शुरू करने वालों को बड़ा लाभ होता है। जातक के व्यक्तित्व में निखार आता है, सामाजिक दायरा बढ़ता है और लोग बातचीत कला से प्रभावित होते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता तो आती है, लेकिन पार्टनर एक-दूसरे से स्वतंत्रता और स्पेस की मांग भी कर सकते हैं।

4 राशियों के जातकों की भरेगी तिजोरी

वृषभ राशि : शुक्र गोचर से वृषभ राशि वालों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत के लिहाज से यह समय बहुत अच्छा रहेगा।

कर्क राशि : कर्क राशि के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है। इस समय आपके धन की स्थिति में अच्छा बदलाव हो सकता है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं।

तुला राशि : तुला राशि के वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहतरीन परिणाम प्रदान कर सकता है। स्वाति नक्षत्र में शुक्र के आने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।


कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र गोचर लाभकारी या शुभता का संकेत दे रहा है। इस समय आकस्मिक धन लाभ हो सकता है जिससे बैंक-बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है। किसी सकारात्मक समाचार की प्राप्ति रिश्तेदार या परिवार के सदस्य से हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।