Get App

Visphotak Yog 2026: फरवरी में इन दो ग्रहों का मेल मचाएगा उत्पात, इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल

Visphotak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की संयोग कभी अच्छे तो कभी खतरनाक योग का निर्माण करता है। इसकी वजह से कुछ राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी में ऐसा ही एक खतरनाक योग का निर्माण हो रहा है, जिससे तीन राशियों के मुश्किल दिन शुरू हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 8:00 AM
Visphotak Yog 2026: फरवरी में इन दो ग्रहों का मेल मचाएगा उत्पात, इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
फरवरी मंगल राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

Visphotak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का महत्व और ऊर्जा है। कुछ ग्रहों के संयोग से जहां राजयोग जैसे दुर्लभ संयोग बनते हैं, वहीं कुछ ग्रहों का संयोग जातकों के जीवन में हलचल मचा देता है। ऐसा ही एक संयोग फरवरी महीने में बनने जा रहा है। ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह ग्रह साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास के साथ-साथ क्रोध और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। फरवरी मंगल राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन का प्रभाव व्यक्ति विशेष के जीवन तक सीमित न होकर, देश-दुनिया की घटनाओं पर भी पड़ता है। मंगल जब फरवरी में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो यहां उनकी युति राहु ग्रह के साथ बनेगी, पहले से ही इस राशि में बैठा हुआ है। इन दोनों ग्रहों की युति से विस्फोटक योग का निर्माण होगा। यह योग तीन राशि वालों के जीवन में तनाव, संघर्ष और नुकसान का संकेत लेकर आएगा। आइए जानें इससे प्रभावित होने वाली राशियों के बारे में।

23 फरवरी को बनेगा विस्फोटक योग

ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल 23 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 2 अप्रैल 2026 तक वहीं रहेंगे। इस पूरे समय राहु-मंगल की युति बनी रहेगी, जिससे वि स्फोटक योग सक्रिय रहेगा।

मेष राशि : इस राशि वालों के लिए यह योग ग्यारहवें भाव में बन रहा है। यह भाव लाभ, आय और मित्रों से जुड़ा होता है। इस योग की अवधि में धन लाभ की उम्मीदों को झटका लग सकता है। मित्रों या नेटवर्क के माध्यम से धोखा मिलने की आशंका है। निवेश में नुकसान हो सकता है।

धनु राशि : इस राशि के जातकों के लिए राहु-मंगल की युति तीसरे भाव में होगी। यह भाव साहस, संवाद और छोटे भाई-बहनों से जुड़ा होता है। इस दौरान वाणी पर नियंत्रण न रखा गया तो विवाद बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों से मतभेद, कानूनी उलझनें और यात्रा के दौरान परेशानी संभव है।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए विस्फोटक योग दूसरे भाव में बनेगा, जो धन, परिवार और वाणी का कारक होता है। इस समय आर्थिक अस्थिरता। अचानक खर्च और पारिवारिक तनाव देखने को मिल सकता है। कठोर शब्दों के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें