UP MLC Election Results Highlights: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कैटेगरी की सभी 11 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं जिनमें BJP ने छह और सपा ने पांच सीट हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी को दोहरा झटका लगा है। वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर सपा के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की लगातार दूसरी बार शानदार जीत हुई है। वहीं, वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रतिष्ठित सीट पर भी सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की है
अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 04:36 PM