Get App

Upcoming EVs: Kia, महिंद्रा और MG की ये है टॉप इलेक्ट्रिक कारें जो साल 2025 में भारत में होंगी लॉन्च

Upcoming Electric Cars: देश में फिलहाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की धूम मची है। सभी लोग पेट्रोल और डीजल के बजाय अब EVs पर शिफ्ट करने का प्रयास कर रहे है। एक तरफ तो यह किफायती है दूसरी तरफ इससे पर्यावरण को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती है

Curated By: Abhishek Gupta
अपडेटेड Jul 13, 2025 पर 15:06
Upcoming EVs: Kia, महिंद्रा और MG की ये है टॉप इलेक्ट्रिक कारें जो साल 2025 में भारत में होंगी लॉन्च

Kia Clavis EV: Kia की नई क्लैविस के पेट्रोल वर्जन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, अब 15 जुलाई को इस SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन आने वाला है।

यह क्रेटा ईवी की तरह दो अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन में पेश की जा सकती है। इसके जल्द ही भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Mahindra XUV 3XO EV: महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की श्रृंखला को बढ़ाते हुए XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रहा है ।

XUV 3XO का EV वर्जन अगस्त में आने की उम्मीद है। यह XUV400 से नीचे के सेगमेंट की होगी और उसका मुकाबला Tata Punch EV से होगा।

MG M9: MG M9 जिसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दिखाया गया था, जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है।

यह MG की प्रीमियम रेंज में शामिल होगी, जिसमें 90 kWh की बैटरी होगी और यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 430 किमी की रेंज देगी।

Abhishek Gupta

Tags: #Electric Vehicle

First Published: Jul 13, 2025 3:06 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें