
Maruti Suzuki e-Vitara को कंपनी 10 कलर ऑप्शन में पेश करेगी। जिसमें 6 मोनो-टोन और 4 डुअल-टोन कलर शामिल हैं। मोनो-टोन ऑप्शन में Nexa Blue, Splendid Silver, Arctic White, Grandeur Grey, Bluish Black और Opulent Red जैसे कलर मिलेंगे।
Maruti e-Vitara में कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जैसे LED हेडलाइट्स, DRLs और टेललैंप्स। SUV में 18-इंच व्हील्स और एक्टिव एयर वेंट ग्रिल जैसी सुविधाएं भी मिलने की संभावना है, जो न केवल लुक्स को बेहतर बनाती हैं बल्कि एयरोडायनामिक एफिशिएंसी को भी बढ़ाती हैं।
इसके अलावा, e-Vitara में पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल फीजर मिलने की उम्मीद है, जो इसे अंदर से भी काफी रिच और मॉडर्न फील देंगे। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।
सेफ्टी की बात करें तो Maruti e-Vitara में लेवल 2 ADAS तकनीक दी जाएगी, जिसमें लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे। SUV में 7 एयरबैग दिए जाएंगे जिससे ड्राइवर और पैसेंजर दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इसके अन्य सेफ्टी फीचर्स में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं।
Maruti Suzuki e- Vitara को 17 से 18 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसके टॉप स्पेक वेरिएंट की कीमत 25 लाख रुपये तक जा सकती है।