Get App

Suzuki: सुजुकी की नई रेट्रो-स्टाइल बाइक्स GSX-8T और 8TT से उठ गया पर्दा, जानिए क्या है खास फीचर्स?

Suzuki GSX 8T And 8TT: दोनों बाइक्स में 776cc पैरेलल-ट्विन इंजन लगे हुए है जो 83bhp की पावर और 78Nm का टॉर्क पैदा करता है। इनमें स्मूथ और स्पोर्टी गियर शिफ्ट के लिए छह-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए है

Curated By: Abhishek Gupta
अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 17:48
Suzuki: सुजुकी की नई रेट्रो-स्टाइल बाइक्स GSX-8T और 8TT से उठ गया पर्दा, जानिए क्या है खास फीचर्स?

GSX-8T का विंटेज लुक: Suzuki GSX-8T प्रतिष्ठित 1960 के दशक की T500 'टाइटन' जैसी दिखती है। इसमें एक गोल LED हेडलाइट, चौड़े हैंडलबार और बार-एंड मिरर हैं जो इसे एक क्लासिक विंटेज लुक देते हैं। जो राइडर्स पुरानी स्टाइल की मोटरसाइकिलों को पसंद करते हैं ये उनके लिए खास होगी।

GSX-8TT का स्पोर्टी डिजाइन: Suzuki GSX-8TT को एक स्पोर्टी लुक मिलता है जिसमें क्लासिक रेस-स्टाइल हेडलाइट काउल है। इसकी रेट्रो कलर स्कीम Suzuki की 1970 के दशक की रेसिंग लिवरी की याद दिलाती है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो रेसिंग बाइक्स के दीवाने हैं।

लेटेस्ट अंडरपिनिंग्स: रेट्रो लुक के बावजूद, इन बाइकों में लेटेस्ट अंडरपिनिंग्स है जिनमें एल्यूमीनियम स्विंगआर्म के साथ एक स्टील फ्रेम, USD फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनोशॉक शामिल है। यह कॉम्बिनेशन बेहतर हैंडलिंग और राइड कम्फर्ट प्रदान करता है।

जबरदस्त परफॉर्मेंस: दोनों बाइक्स में 776cc पैरेलल-ट्विन इंजन लगे हुए है जो 83bhp की पावर और 78Nm का टॉर्क पैदा करता है। इनमें स्मूथ और स्पोर्टी गियर शिफ्ट के लिए छह-स्पीड गियरबॉक्स और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड के तौर पर मिलते हैं, जो राइडिंग को और भी मजेदार बनाते है।

लेटेस्ट फीचर्स: Suzuki GSX-8T और GSX-8TT पुराने जमाने की स्टाइल के बावजूद तीन राइड मोड्स (अलग-अलग राइडिंग कंडीशन के लिए), ट्रैक्शन कंट्रोल (सुरक्षा के लिए), ऑल-एलईडी लाइटिंग (बेहतर विजिबिलिटी के लिए) और क्विकशिफ्टर (तेज गियर बदलने के लिए) जैसे आधुनिक फीचर्स से लैस हैं।

भारत में कब होगी लॉन्च: फिलहाल इन दोनों बाइक्स के भारत में लॉन्च की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन Suzuki पहले से ही यहां V-Strom 800DE और GSX-8S बेचती है, जिससे इन बाइकों के स्पेशल एडिशन के तौर पर भारत आने की संभावना बढ़ जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें