Get App

अगस्त 2025 में लॉन्च होंगी ये 8 जबरदस्त कारें, लिस्ट में Mahindra और Mercedes का भी नाम है शामिल

भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लगातार रफ्तार पकड़ रही है। हर महीने कार कंपनियां अपने नए-नए मॉडल्स पेश और लॉन्च कर रही हैं। ताकि ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर डिजाइन मिल सके। अब अगस्‍त 2025 में भी कई दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई कारों को बाजार में उतारने की तैयारी में हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastava
अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 15:46
अगस्त 2025 में लॉन्च होंगी ये 8 जबरदस्त कारें, लिस्ट में Mahindra और Mercedes का भी नाम है शामिल

Volvo XC60 फेसलिफ्ट
Volvo की तरफ से ऑफर की जाने वाली XC60 के फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में 1 अगस्‍त 2025 में लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी की तरफ से इस SUV को कई बदलावों के साथ ऑफर किया जाएगा।

Mercedes Benz AMG CLE 53 Coupe
Mercedes की तरफ से AMG CLE 53 Coupe को भारत में 12 अगस्‍त को लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें बेहद दमदार इंजन और फीचर्स मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसके इंटीरियर में नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

Vinfast VF 7
Vinfast अपने इलेक्‍ट्रिक SUV VF7 को अगस्त के मीड तक लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने इसे भारत में जनवरी 2025 में हुए ऑटो एक्‍सपो के दौरान पेश किया था। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।

Renault Kiger Facelift
रेनो की तरफ से भी काइगर को सब फोर मीटर SUV सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके फेसलिफ्ट को भी भारत में अगस्त के अंत तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

Mahindra पेश करेगी 4 SUV
महिंद्रा भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दे रहा है कि वह 15 अगस्‍त, 2025 को नई SUV बाजार में पेश करने की तैयारी (Mahindra new models) में है। इनमें Mahindra Vision S, Vision SXT, Vision T और Vision X शामिल हैं। फिलहाल इन वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें