Get App

GDP Growth: जून तिमाही में 7.8% रही भारत की जीडीपी ग्रोथ, सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ सबसे ज्यादा

GDP Growth: जून तिमाही में 7.8 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ के साथ भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी है। खास बात यह है कि यह ग्रोथ भारत ने तब हासिल की है, जब मध्यपूर्व में टेंशन की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार हाई लेवल पर बनी रही

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 5:10 PM
GDP Growth: जून तिमाही में 7.8% रही भारत की जीडीपी ग्रोथ, सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ सबसे ज्यादा
जून तिमाही में 7.8 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ एनालिस्ट्स और इकोनॉमिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा है।

GDP Growth: इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन अच्छा रहा है। जून तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ 7.8 फीसदी रही। यह एनालिस्ट्स और इकोनॉमिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा है। खास बात यह है कि जून तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ तब 7.8 फीसदी रही, जब वैश्विक स्थितियां काफी चैलेंजिंग थीं।

मार्च तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.6 फीसदी

इस साल मार्च तिमाही में भारत में जीडीपी ग्रोथ 8.6 फीसदी थी। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन (MoSPI) ने 31 अगस्त को जून तिमाही के जीडीपी के डेटा जारी किए। जीडीपी की ग्रोथ अनुमान से ज्यादा रही। मनीकंट्रोल के पोल में इकोनॉमिस्ट्स ने जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

जून तिमाही में जीवीए 8.2 फीसदी रहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें