Get App

ग्रॉस GST कलेक्शन अगस्त में 15% बढ़ा, रिफंड में 68% का इजाफा

GST Collection Data: ग्रॉस सेंट्रल GST कलेक्शन 38,413 करोड़ रुपये, स्टेट GST कलेक्शन 46,316 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड GST कलेक्शन 1.15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। नेट GST कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 12:29 PM
ग्रॉस GST कलेक्शन अगस्त में 15% बढ़ा, रिफंड में 68% का इजाफा
अप्रैल 2026 में ग्रॉस GST कलेक्शन लगभग 2.43 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो​ कि रिकॉर्ड हाई है।

ग्रॉस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़ा। आंकड़ा 2 लाख करोड़ रुपये के करीब रहा। इससे पहले जुलाई महीने में ग्रॉस GST कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था। घरेलू लेन-देन से हासिल होने वाला GST रेवेन्यू 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1.37 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। इंपोर्ट से हासिल होने वाला GST 29 प्रतिशत बढ़कर 62,604 करोड़ रुपये हो गया।

अगस्त के दौरान ग्रॉस सेंट्रल GST कलेक्शन 38,413 करोड़ रुपये, स्टेट GST कलेक्शन 46,316 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड GST कलेक्शन 1.15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

रिफंड 68 प्रतिशत बढ़े

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने में कुल कर वापसी यानि कि रिफंड का अमाउंट 68 प्रतिशत बढ़कर 31,795 करोड़ रुपये हो गया। रिफंड को एडजस्ट करने के बाद नेट GST कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल के मुकाबले 8.3 प्रतिशत ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें