Get App

India-EU trade deal : भारत और यूरोपीयन यूनियन के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील, EU के 96.6% प्रोडक्ट्स पर टैरिफ या तो घटे या खत्म हुए

India-EU trade deal : सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस डील के तहत भारतीय गारमेंट, टेक्सटाइल, जैम्स एंड ज्वैलरी पर यूरोप ड्यूटी या तो खत्म करेगा या फिर घटाएगा। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि भारत और यूरोपीयन यूनियन के बीच ट्रेड डील का एलान हो गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 1:41 PM
India-EU trade deal : भारत और यूरोपीयन यूनियन के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील, EU के 96.6% प्रोडक्ट्स पर टैरिफ या तो घटे या खत्म हुए
India-EU trade agreement : इस डील के जरिए EU के 96.6% प्रोडक्ट्स पर टैरिफ घटे हैं या फिर खत्म हुए हैं। EU के कारों पर टैरिफ घटाकर 10% किया जाएगा। EU से सालाना 2.5 लाख वाहनों पर टैरिफ घटेगा

India-EU trade deal : भारत और यूरोपीयन यूनियन के बीच कारोबार बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक करार हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज इसका ऐलान किया। हालांकि इस पर दोनों पक्षों की तरफ से औपचारिक साझा बयान आज दोपहर जारी किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस डील के तहत भारतीय गारमेंट, टेक्सटाइल, जैम्स एंड ज्वैलरी पर यूरोप ड्यूटी या तो खत्म करेगा या फिर घटाएगा। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि भारत और यूरोपीयन यूनियन के बीच ट्रेड डील का एलान हो गया है। डील के तहत EU के 96.6% प्रोडक्ट्स पर टैरिफ या तो घटे हैं या खत्म हो गए हैं।

भारत-EU ट्रेड डील

इस डील के तहत EU के एल्कोहल पर टैरिफ घटकर 40% होगा। EU के बीयर पर टैरिफ घटकर 50% होगा। EU के ऑलिव ऑयल पर टैरिफ पूरी तरह खत्म होगा। EU के खाद्य तेल पर भी टैरिफ पूरी तरह खत्म होगा। EU के फ्रूट जूस और प्रोसेस्ड फूड पर टैरिफ हटाया जाएगा। EU से भारत को 50 Cr यूरो का सपोर्ट मिलेगा। EU ग्रीन हाउस गैस एमिशन घटाने में मदद करेगा। भारत-EU में सिक्योरिटी और डिफेंस को लेकर भी करार हुआ है।

इस डील के जरिए EU के 96.6% प्रोडक्ट्स पर टैरिफ घटे हैं या फिर खत्म हुए हैं। EU के कारों पर टैरिफ घटाकर 10% किया जाएगा। EU से सालाना 2.5 लाख वाहनों पर टैरिफ घटेगा। FTA से 2032 तक भारत के साथ ट्रेड डबल होगा। भारत वाइन पर टैरिफ 150% से घटाकर 75% करेगा। भारत मशीनरी,फार्मा और केमिकल पर भी टैरिफ घटाएगा। चावल, चीनी, बीफ, चिकन जैसे प्रोडक्ट्स को FTA से बाहर रखा गया है। फाइनेंस सेक्टर में भी EU की कंपनियां आ सकेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें