India's Forex Reserve: 6 फरवरी को समाप्त होने वाले हफ्ते में देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व $671.1 करोड़ घट गया और $71706.4 करोड़ पर आ गया। इससे पहले के हफ्ते में यह $72377.4 का रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में गिरावट का यह आंकड़ा केंद्रीय बैंक RBI ने पेश किया है। इसमें यह भारी गिरावट गोल्ड रिजर्व में तेज फिसलन पर आई है। हालांकि इस दौरान सरकारी खजाने में करेंसी एसेट्स बढ़ा। पिछले कुछ हफ्ते से फोरेक्स किटी लगातार बढ़ रहा है। फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) की बात करें तो यह 6 फरवरी को समाप्त वाले हफ्ते में यह $766.1 करोड़ बढ़कर $57005.3 करोड़ पर पहुंच गया।
