भारत को कभी 'फ्रेजाइल फाइव' में गिना जाता था। लेकिन पिछले 12 वर्षों में देश 'फ्रेजाइल फाइव' से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था में बदल गया है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कही। 'फ्रेजाइल फाइव' वैश्विक वित्तीय और आर्थिक जगत में इस्तेमाल किया जाने वाला एक शब्द है, जिसका अर्थ है ''5 नाजुक या कमजोर अर्थव्यवस्थाएं।'' इनमें भारत, ब्राजील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये को रखा गया था।
