INDIA PMI DATA : 2 अप्रैल को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत की मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि मार्च में धीमी होकर 45 महीने के निचले स्तर 53.9 पर पहुंच गई है जो फरवरी में 56.9 थी। यह सितंबर 2021 के बाद से सबसे कमजोर आंकड़ा है। सितंबर 2021 में परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) 53.7 पर रहा था। मार्च के आंकड़ों ने 2026 की शुरुआत में देखने कोमिली तेज़ी को भी उलट दिया। उस समय PMI दिसंबर के 55 से बढ़कर जनवरी में 55.4 और फरवरी में 56.9 पर रही थी।
