Retail Inflation: आ गई अच्छी खबर...पिछले 8 साल में सबसे कम महंगाई, सामने आए ये आंकड़े

जुलाई 2025 में फूड इन्फ्लेशन और कम होकर -1.76% पर आ गई, जबकि जून में यह -1.01% थी। यह गिरावट दाल, सब्जी, अनाज, अंडे, चीनी और परिवहन की लागत घटने की वजह से हुई। जुलाई में दर्ज यह दर जनवरी 2019 के बाद सबसे कम खाद्य महंगाई है

अपडेटेड Aug 12, 2025 पर 4:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महंगाई से आम आदमी को बड़ी राहत

महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर देश की जनता के लिए एक अच्छी खबर आई है। सरकार की ओर से जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation In July) का आंकड़ा जारी किया गया, जो राहत भरा हैदरअसल, जुलाई 2025 में रिटेल इन्फ्लेशन रेट यानी खुदरा महंगाई दर घटकर 1.55% पर आ गई है। मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित यह दर जून 2025 के 2.10% से कम है, यानी महीने-दर-महीने 55 बेसिस प्वाइंट की गिरावट हुई है। बता दें कि यह जून 2017 के बाद सबसे कम महंगाई दर है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आधारित महंगाई मई 2025 में भी 2.10% रही थी

खाद्य महंगाई दर में गिरावट

जुलाई 2025 में फूड इन्फ्लेशन और कम होकर -1.76% पर आ गई, जबकि जून में यह -1.01% थी। बता दें कि खाद्य महंगाई दर लगातार दूसरे महीने निगेटिव रही। यह गिरावट दाल, सब्जी, अनाज, अंडे, चीनी और परिवहन की लागत घटने की वजह से हुई। जुलाई में दर्ज यह दर जनवरी 2019 के बाद सबसे कम खाद्य महंगाई है। जुलाई में ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 1.18% रही, जो जून के 1.72% से कम है। शहरी महंगाई भी 2.56% से घटकर 2.05% हो गई। हाउसिंग सेक्टर में महंगाई 3.17% पर लगभग स्थिर रही, शिक्षा में यह 4.37% से घटकर 4% हो गई, जबकि हेल्थ सेक्टर में महंगाई जून के 4.38% से बढ़कर 4.57% पर पहुंच गई।


जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा मंहगाई

जुलाई में प्रमुख राज्यों में सबसे ज्यादा कुल महंगाई केरल में 8.89% रही। इसके बाद जम्मू-कश्मीर 3.77%, पंजाब 3.53%, कर्नाटक 2.73% और महाराष्ट्र 2.28% पर रहे। परिवहन और संचार क्षेत्र में महंगाई जून के 3.90% से घटकर जुलाई में 2.12% हो गई, जबकि ईंधन और बिजली की महंगाई 2.55% से बढ़कर 2.67% पर पहुंच गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।