Get App

Retail Inflation: आ गई अच्छी खबर...पिछले 8 साल में सबसे कम महंगाई, सामने आए ये आंकड़े

जुलाई 2025 में फूड इन्फ्लेशन और कम होकर -1.76% पर आ गई, जबकि जून में यह -1.01% थी। यह गिरावट दाल, सब्जी, अनाज, अंडे, चीनी और परिवहन की लागत घटने की वजह से हुई। जुलाई में दर्ज यह दर जनवरी 2019 के बाद सबसे कम खाद्य महंगाई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2025 पर 4:35 PM
Retail Inflation: आ गई अच्छी खबर...पिछले 8 साल में सबसे कम महंगाई, सामने आए ये आंकड़े
महंगाई से आम आदमी को बड़ी राहत

महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर देश की जनता के लिए एक अच्छी खबर आई है। सरकार की ओर से जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation In July) का आंकड़ा जारी किया गया, जो राहत भरा हैदरअसल, जुलाई 2025 में रिटेल इन्फ्लेशन रेट यानी खुदरा महंगाई दर घटकर 1.55% पर आ गई है। मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित यह दर जून 2025 के 2.10% से कम है, यानी महीने-दर-महीने 55 बेसिस प्वाइंट की गिरावट हुई है। बता दें कि यह जून 2017 के बाद सबसे कम महंगाई दर है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आधारित महंगाई मई 2025 में भी 2.10% रही थी

खाद्य महंगाई दर में गिरावट

जुलाई 2025 में फूड इन्फ्लेशन और कम होकर -1.76% पर आ गई, जबकि जून में यह -1.01% थी। बता दें कि खाद्य महंगाई दर लगातार दूसरे महीने निगेटिव रही। यह गिरावट दाल, सब्जी, अनाज, अंडे, चीनी और परिवहन की लागत घटने की वजह से हुई। जुलाई में दर्ज यह दर जनवरी 2019 के बाद सबसे कम खाद्य महंगाई है। जुलाई में ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 1.18% रही, जो जून के 1.72% से कम है। शहरी महंगाई भी 2.56% से घटकर 2.05% हो गई। हाउसिंग सेक्टर में महंगाई 3.17% पर लगभग स्थिर रही, शिक्षा में यह 4.37% से घटकर 4% हो गई, जबकि हेल्थ सेक्टर में महंगाई जून के 4.38% से बढ़कर 4.57% पर पहुंच गई।

जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा मंहगाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें