Get App

May WPI inflation : मई में थोक महंगाई दर 14 महीने के निचले स्तर पर आई, कोर WPI भी घटी

May core WPI : मई में आलू की थोक महंगाई अप्रैल के -24.30 फीसदी से घटकर -29.42 फीसदी पर रही है। वहीं, फ्यूल एंड पावर की WPI अप्रैल के -2.18 फीसदी से घटकर -2.27 फीसदी पर रही है। मई 2025 में प्याज की थोक महंगाई दर अप्रैल के 0.20 फीसदी से घटकर -14.41 फीसदी पर रही है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 1:11 PM
May WPI inflation : मई में थोक महंगाई दर 14 महीने के निचले स्तर पर आई, कोर WPI भी घटी
May WPI inflation: मई में अंडे,मांस और मछली की थोक महंगाई अप्रैल के-0.29 फीसदी से घटकर -1.01 फीसदी पर रही है। जबकि अनाज की महंगाई दर महीने दर महीने आधार पर 3.81 फीसदी से घटकर 2.56 फीसदी पर रही है

May WPI : मई 2025में देश की थोक महंगाई दर 14 महीने के निचले स्तर पर आ गई है। मई महीने की थोक महंगाई दर (WPI) 0.39 फीसदी पर रही है। जबकि अप्रैल 2024 में ये 0.85 फीसदी पर रही थी। मई में थोक महंगाई के 0.80 फीसदी पर रहने का अनुमान लगाया गया था। मई 2025 में थोक महंगाई दर 14 मार्च 2024 के बाद सबसे निचले स्तर पर रही है। मई में कोर WPI महीने दर महीने आधार पर 1.5 फीसदी से घटकर 0.9 फीसदी पर रही है।

महीने दर महीने आधार पर मई 2025 में प्राइमरी आर्टिकल की थोक महंगाई (WPI) अप्रैल के -1.44 फीसदी से घटकर -2.02 फीसदी पर रही है। वहीं, खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई, अप्रैल के 2.55 फीसदी से घटकर 1.72 फीसदी पर रही है। मई में देश की मैन्युफैक्चरिंग WPI अप्रैल के 2.62 फीसदी से घटकर 2.04 फीसदी पर रही है।

मई में आलू की थोक महंगाई अप्रैल के -24.30 फीसदी से घटकर -29.42 फीसदी पर रही है। वहीं, फ्यूल एंड पावर की WPI अप्रैल के -2.18 फीसदी से घटकर -2.27 फीसदी पर रही है। मई 2025 में प्याज की थोक महंगाई दर अप्रैल के 0.20 फीसदी से घटकर -14.41 फीसदी पर रही है। वहीं, सब्जियों की थोक महंगाई अप्रैल के -18.26 फीसदी से घटकर -21.62 फीसदी पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें