Moody’s Ratings: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को 'Baa3' पर बरकरार रखा है और आउटलुक को 'स्थिर' बताया है। हालांकि, एजेंसी ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में गंभीर चेतावनी भी दी है। मूडीज का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध भारत की आर्थिक रफ्तार को धीमा कर सकता है और महंगाई का जोखिम बढ़ा सकता है।
